Search

Guide to the Royal Agricultural College (Hindi)

महाविद्यालय के बारे में

012©RSmith2009_940x627.jpgरायल  कृषि महाविद्यालय, जिसे अक्सर “देहात का ऑक्सब्रिज” कहते हैं, अंग्रेज़ी बोलने वाले देशों में प्रथम कृषि महाविद्यालय था। 1842 में स्थापित किया गया, यह महाविद्यालय 1845 से शिक्षा में सबसे आगे रहा है जब उन्हें रायल चार्टर (राजाज्ञा) प्रदान किया गया था। ग्रामीण क्षेत्र में सफल व्यापार चलाने के लिए ज़रूरी प्रबंधकीय कौशल के विकास के लिए, दोनो यु के और विदेशों में, उन्हें सर्वोत्तम होने की प्रतिष्ठा है। इस महाविद्यालय के तीन स्कूल्स हैं जो कृषि, व्यापार और ग्राम्य अर्थव्यवस्था और भूमि प्रबंधन के बारे में दोनों पूर्वस्नातक और अधिस्नातक स्तरों तक सिखाते हैं।

 

क्षेत्र के बारे में

0367_940x626.jpgइंगलैंड के मध्य में मनोहर कॉट्सवोल्ड्स में स्थापित, मगर लन्दन से डेढ़ घंटे के रास्ते से कम दूरी पर स्थित, इस महाविद्यालय में सफल विद्यार्थियों का समुदाय है जिसमें दुनिया भर के ग्रैजुएट्स विशेषज्ञ योग्यता प्राप्त करने का मूल्य पहचान रहे हैं। 820 विद्यार्थियों के साथ, यह महाविद्यालय एक सुरक्षित और मित्रवत कैम्पस है जिसमें समुदाय की भावना प्रतीत होती है।

यह महाविद्यालय सॉइरन्सेस्टर में स्थित है जो एक सक्रिय बाजार का नगर है, जिसे अक्सर लोग “कॉट्सवोल्ड्स की राजधानी” कहते हैं और जिसका प्रारंभ रोमन युग में हुआ था जब वह रोमन ब्रिटन के क्षेत्रीय राजधानियों में से एक था। सेन्ट जॉन द बेप्टिस्ट का चर्च और रोमन ऐंपिथियेटर कुछ स्थलों में से हैं जो इस नगर को अनूठा बनाता है। आज यह नगर कई दुकानो, बाजार, रेस्टोरेन्ट, पब और हाल ही में नवीकरण किया हुआ लैज़र सेन्टर प्रदान करता है जिसमें तरणताल, वाष्पकक्ष (सौना), खेल-कूद  के लिए बड़ा हॉल, व्यायामशाला और फिटनैस सेन्टर हैं।

पूर्वस्नातक अध्ययन

Student in lectureकृषि महाविद्यालय में पूर्वस्नातक उपाधि की योजना विद्यार्थियों को यथेष्ट आनम्यता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। सारे बीऐससी ओनर्स कार्यक्रम तीन सालों में पूरे हो जाऐंगे और उन्में 24 मॉड्यूल अन्तर्गत है, हर शैक्षणिक साल में आठ।

विद्यार्थी सारे मॉड्यूल्स, जो मूल व्यापार के सिध्दान्तों से संबन्धित है, को पूरा करेंगे। कृषि, घोड़ों से संबन्धित शिक्षा, व्यापार और भूमि के प्रयोग के कार्यक्रम के विद्यार्थी कृषि और खाद्य वयवस्था और पर्यावरिक विज्ञान और नीति के बारे में भी अध्ययन करेंगे।

इससे अधिक मॉड्यूल्स जो कार्यक्रम के लिए विशेष हैं, संतुलन को बनाये रखता है, जो किसी खास स्कूल में मुख्य रूप से सारे विद्यार्थियों को प्रदान किया जाऐगा  – कृषिव्यापार या ग्राम्य अर्थव्यवस्था और भूमि प्रबंधन। निर्धारण परीक्षा और कोर्सवर्क (पाठ्यक्रम के कार्य) के संयोजन द्वारा होगा (कुछ मॉड्यूल्स के निर्धारण सिर्फ कोर्सवर्क द्वारा ही होगा), जिसमें कुछ समूह योजना भी शामिल हैं।  

अधिस्नातक अध्ययन

033©RSmith2009_940x627.jpgरायल  कृषि महाविद्यालय के अधिस्नातक अध्ययन का प्रबन्धन उन अनुभवी कर्मचारियों द्वारा होता है जो अपने क्षेत्र में अगुआ हैं और जिन में से कई लोग दोनो यु के और विदेशों में   परामर्श कार्य, अनुसंधान और प्रशिक्षण के कार्य में शामिल हैं। पिछले दशक में कर्मचारियों के सदस्यों ने 500 से ज़्यादा प्रकाशन पेश किये हैं, जिसमें पाठ्य पुस्तक, निपुण पत्रिका में निर्दिष्ट लेखापत्र और विभिन्न संगठनों के लिए रिपोर्ट्स, जिसमें सरकारी संगठन भी शामिल हैं। यह निपुणता दोनो अनुसंधान के उपाधि और सिखाये गए अधिस्नातक कार्यक्रम को बनाने, सिखाने और निरीक्षण करने में अनिवार्य हैं।   

 

प्रवेश की अपेक्षा

College महाविद्याल अन्तर्राष्ट्रीय अँग्रेज़ी भाषा की परीक्षा (आयईऐलटीऐस) (IELTS) को स्वीकार करेंगे जिसमें न्यूनतम औसत अंक 6.0 होनी चाहिए और किसी भी अंश के अंक  5.0 से कम नहीं होनी चाहिए या कोई अन्य तुल्य  मान्यता प्राप्त अँग्रेज़ी भाषा की योग्यता को स्वीकार करेंगे।   

छात्रवृत्ति, वजीफा और अनुदान

महाविद्याल योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और वजीफा द्वारा निधीकरण प्रदान करते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी छात्रवृत्ति, वजीफा और अनुदान के अनुभाग में पा सकते हैं या gail.young@rac.ac.uk  से संपर्क कर सकते हैं।      

विद्यार्थियों का जीवन

Students Cheeringसारे अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को कैम्पस में रहने (जो प्राप्यता पर निर्भर है) का मौका मिलता है और महाविद्याल के खूबसूरत अहाते की सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलता है, जिसमें लाइसेन्स प्राप्त बार, दुकान, लोंड्रेट (कपड़े धोने का मकान), चर्चा करने के लिए कमरे, संगीत और मनोरंजन और पढ़ाई के लिए पुस्तकालय और कंप्यूटर कक्ष भी शामिल हैं। शयनक्ष  विभिन्न प्रकार के होते हैं जो मानक (जिसमें सहभाजित शौचघर और स्नान करने की सुविधाऐं हैं।) से लेकर ऑन्सुविट कमरे (कमरे के साथ जुड़ा हुआ अपना शौचघर और स्नान करने की सुविधाऐं) और खुद का खाना पकाने की सुविधा से लेकर महाविद्याल के भोजन कक्ष में सारे भोजन प्राप्त करना है।  

अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी

Students in lectureअन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को अन्तर्राष्ट्रीय साइटी में  सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाऐगा, जो सारे आरऐसी के  विद्यार्थियों के लिए संयुक्त सोसाइटी है। अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी का आदर्श वाक्य है “अपने आप पर गर्व करो, मगर दूसरों की इज्जत करना” ।       

सोसाइटी एक ऐसे मंच को प्रदान करने का उद्देश्य रखती है जो महाविद्याल के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के विभिन्न सभ्यताओं को अतिथि वक्ता द्वारा समझें, जिन्हें अक्सर चर्चा को नेतृत्व करने के लिए बुलाया जाता है, और विभिन्न सामाजिक प्रसंग। कार्यकलापों में शामिल है Tithe Barn ( टाईथ बार्न) में पार्टी, चीनी वनववर्ष का समारोह मनाना, फिल्मों की श्याम और कुछ स्थानीय मनोरंजक शहरों और रूचिकर जगहों में भेंट करना।

अंशकालिक नौकरी

रायल  कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ई के अतिरिक्त हफ्ते में 20 घंटों तक अंशकालिक नौकरी करने की अनुमति है। अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने वीज़ा में पढ़ाई करते समय काम पर प्रतिबंध के बारे में जाँच करें। महाविद्यालय के पास कई दुकान और व्यापार हैं जो विद्यार्थियों को नियोजन का मौका देते हैं। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय खुद, सालभर विद्यार्थियों को कई रिक्त पद प्रस्तुत करते हैं।   

रोजगार संभावनाएँ

020©RSmith2009_940x627.jpg2008 में महाविद्यालय से निकलने के सिर्फ छः मास बाद नए ग्रैजुएट्स के 73% को नैकरी मिल गई , जबकि 23% विद्यार्थियों ने या तो आगे की पढ़ाई की या यात्रा करने के मौके का लाभ उठाया। नियोजन के ऐसे प्रभावशाली दर महाविद्यालय के मास्टर ग्रैजुएट्स पर भी लागू होता है, जिन में से 91% को नैकरी मिल गई, जबकि 4% यात्रा पर चले गऐ। नियोजन के ऐसे उत्तम दर के कारण का एक अंश है महाविद्यालय का उद्योग के साथ कड़े संबंध्द जो उन्होने बनाए रखा है। अध्ययन के कार्यक्रम को प्रमुख व्यवसायी व्यक्तियों द्वारा दी गई व्याख्यान का फायदा होता है जो यह सुनिश्चित करता है कि विद्यार्थियों को अद्यतन जानकारी मिले जो उन्हें नियोजन खोजते समय सफलता प्राप्त करने के लिए और अधिक अवसर प्रदान करता है।